Election Results 2022: उत्तराखंड में बीजेपी ने शुरुआती रुझानों में बनाई बढ़त
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में वोटों की गिनती जारी है. रुझानों में यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी को बहुमत मिल गया है. गोवा और मणिपुर में भी बीजेपी आगे है. पंजाब के रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है. उत्तराखंड की बात करें तो राज्य की 70 सीटों में से 68 के रुझान आ चुके हैं और इसमें भारतीय जनता पार्टी एक तरफा बढ़त बना चुकी है. यहां 42 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, वहीं 22 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है. आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी अब तक खाता भी नहीं खोल पाई हैं और निर्दलीय उम्मीदवारों को 4 सीटों पर बढ़त मिली हुई है.
#ElectionResults2022, UPElectionResults2022,#UttarakhandElectionResult2022,,






