Election Result 2022: रुझानों में साइकिल धड़ाम, यूपी में फिर BJP सरकार
दिल्ली, (न्यूज़ डेस्क) । उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के प्रारंभिक रुझान सामने आने लगे हैं जिनमें अधिकतर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाये हुए है। उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70, मणिपुर की 60 और गाेवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। आम आदमी पार्टी पंजाब में प्रांरभिक रुझानों में बढ़त बनाये हुए है जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस पिछड़ रही है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा में वोटों की गिनती जारी है. रुझानों में यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी को बहुमत मिल गया है. गोवा और मणिपुर में भी बीजेपी आगे है. पंजाब के रुझानों में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है.
#ElectionResults2022, UPElectionResults2022,







