Nobel Prize: विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को मिला नोबेल पुरस्कार
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : अमेरिका के विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। दोनों को माइक्रो आरएनए की खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इन दोनों ही दिग्गजों ने मइक्रो आरएनए की खोज की थी. नोबेल असेंबली ने कहा कि दोनों वैज्ञानिकों की खोज जीवों के विकास और कार्य करने के तरीके के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है. इस साल का अवॉर्ड 1901 के बाद से फिजियोलॉजी या चिकित्सा में दिया जाने वाला 115वां नोबेल पुरस्कार है. 229 विजेताओं में से केवल 13 महिलाएं हैं. 2024 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को की जाएगी, जिसके बाद बुधवार को रसायन विज्ञान के पुरस्कार की घोषणा की जाएगी. इससे पहले पिछले साल यानी 2023 में कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को चिकित्सा का नोबेल दिया गया था। इन्हें न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए यह सम्मान दिया गया था। इस खोज की वजह से कोरोनावायरस यानी सीओवीआईडी-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास में मदद मिली थी।
#NobelPrize #NobelPrize2024Winners #microRNA #NobelPrizeMedicine,







