खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की. आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं. राजनिवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आतिशी को शपथ दिलाई. एलजी ने आतिशी के अलावा पांच मंत्रियों सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया भी उपस्थित थे. कांग्रेस की शीला दीक्षित और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सुषमा स्वराज के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं. 

शपथ ग्रहण बाद आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, दिल्ली के इतिहास में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, मेरे बड़े भाई और मेरे राजनीतिक गुरू अरविंद केजरीवाल का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे दिल्ली के लोगों की देख रेख की जिम्मेदारी सौंपी. आज मैंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण जरूर किया है, लेकिन ये मेरे और हम सब के लिए भावुक क्षण है कि अरविंद केजरीवाल सीएम नहीं हैं.

#AtishiDelhiCM #DelhiNewCMAtishi #Atishi #DelhiNewCM #ArvindKejriwalNews #ArvindKejriwal #ArvindKejriwalResignationAnnouncementNews,