चेन्नई टेस्ट में भारत जीत से 6 विकेट दूर
(स्पोर्ट्स डेस्क): बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने चार विकेट पर 158 रन बना लिए हैं और उसे अभी जीत के लिए और 357 रन बनाने होंगे, जबकि भारत छह विकेट लेते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लेगा। स्टंप के समय कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 51 और शाकिब अल हसन 5 रन बनाकर नाबाद थे. इससे पहले टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को भारत ने बांग्लादेश पर शिकंजा कस लिया है. भारत ने कल के स्कोर तीन विकेट पर 81 रन से आगे खेलते हुए चार विकेट पर 287 रन पर पारी घोषित की. पंत ने 109 और शुभमन गिल ने नाबाद 119 रन बनाए. विराट कोहली 17, यशस्वी जायसवाल 10 और रोहित शर्मा 5 रन बनाकर आउट हुए. केएल राहुल 22 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे और बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर ढेर कर 227 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। इस तरह भारत ने बांग्लादेश के सामने विशाल रनों का लक्ष्य रखा।
##RishabhPant #RishabhPantCentury #IndiavsBangladesh #INDvsBAN1stTestDay #BCCI #Teamindia #INDvsBANTest,







