भारत ने बांग्लादेश को 280 रनों से चटाई धूल
(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत ने बांग्लादेश को चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 280 रनों से मात दी है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने अब 1-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है. जीत के लिए 515 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 234 रन पर ढेर हो गई. रविचंद्रन अश्विन ने कहर बरपाते हुए छह विकेट झटके। यह उनका टेस्ट में 37वां फाइव विकेट हॉल रहा और उन्होंने इस मामले महान शेन वॉर्न की बराबरी की। बांग्लादेश की ओर से नजमुल हुसैन शांतो ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे। जवाब मे बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर समाप्त हो गई। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को फॉलोऑन न खिलाते हुए 227 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी की। भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट पर 287 रन बनाकर घोषित कर दी थी . भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके हैं. जबकि रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाए. जसप्रीत बुमराह को एक सफलता मिली है. भारत के लिए स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं. रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में बल्ले से कमाल करते हुए धमाकेदार 113 रन की पारी खेली थी. वहीं, दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने गेंदबाजी में भी कमाल किया.
#BCCI #Teamindia #Testcricket #IndiavsBangladesh #INDvsBAN ,







