पीएम मोदी की फलस्तीनी राष्ट्रपति से मुलाकात
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : सोमवार को न्यूयॉर्क में पीएम मोदी ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) सत्र के अलग महमूद अब्बास से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने गाजा में मानवीय स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की, साथ ही फिलिस्तीन के लोगों को लिए भारत से हमेशा समर्थन की बात कही. इस बीच, भारत ने लगातार इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष के लिए दो-राज्य समाधान का समर्थन किया है. पीएम मोदी 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमास के भयानक हमले की निंदा करने वाले पहले वैश्विक नेताओं में से एक थे. इसके बावजूद भारत ने गाजा में बिगड़ती स्थिति के बारे में भी चिंता व्यक्त की है. बता दें, मोदी अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे चरण में न्यूयॉर्क में हैं और उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर नेताओं से मुलाकात की।
#PMmodimeetsAbbas #PMModimeetsPalestinianPresidentAbbas #PMModionGaza #PMModiUSAVisit #PMModimeetsgloballeaders,







