पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने यूपी में अफसर शाही को बताया बेलगाम
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुजफ्फरनगर के एक बैंकट हाल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अफसर शाही बेलगाम है, भ्रष्ट है और अफसर किसी की नहीं सुनते हैं, सरकार को इन्हें कंट्रोल करने की जरूरत है । पूर्व मंत्री ने व्यापारियों के हितों की बात करते हुए कहा कि 2014 के बाद से देश में और 2017 के बाद से प्रदेश में विधायक, सांसद हो या मंत्री, हर किसी में सुधार आया है, पार्टी से जुड़े किसी भी सदस्य का नाम करप्शन या किसी को दबाने में नहीं आया है, लेकिन इस दौरान अफसरशाही बेलगाम हो गई है। दरअसल, नई मंडी इलाके में स्थित मधुर मिलन पैलेस में रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन किया गया। बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने अपने संबोधन में व्यापारियों के हितों की बात की। हालांकि संजीव बालियान ने इस दौरान ब्यूरोक्रेसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों की बात आती है तो उनका जिक्र जरूर आता है। संजीव बालियान ने अपनी ही सरकार को अधिकारियों को कंट्रोल में रखने की हिदायत देते हुए कहा कि वो सिर पर बैठ गए हैं।
#muzaffarnagarnews #UPNews #KapilDevAgarwal #MYogiAdityanath #Sanjeevbaliyan,






