कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी !
(स्पोर्ट्स डेस्क): बांग्लादेश के खिलाफ 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम तैयार हैं, इसके लिए दोनों टीमें कानपुर पहुंच चुकी हैं. कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को टीम के पहले ट्रेनिंग सत्र के दौरान कानपुर की पिच का निरीक्षण किया। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ भारत का पलड़ा भारी है. एक तरफ भारत जहाँ ये मैच जीतकर सीरीज पर कब्जाकरना चाहेगा, वही मेहमान टीम हर हाल में कानपुर टेस्ट में जीत दर्ज करना चाहेगी.
कानपुर के ग्रीन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच की तैयारियां जोरों पर हैं. पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने बताया कि यह पिच पांच दिन तक टिकने लायक होगी. पहले दो सेशन में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी, जबकि आखिरी तीन दिनों में स्पिनरों की भूमिका बढ़ जाएगी. क्यूरेटर ने कहा, यह पिच पहले दो सत्रों में तेज गेंदबाजों को उछाल प्रदान करेगी, और पहले दो दिन बल्लेबाजी के लिए भी अच्छी होगी. इसके बाद, तीसरे दिन से स्पिनर अधिक सक्रिय हो जाएंगे. भारत का कानपुर के ग्रीन पार्क में टेस्ट प्रारूप में रिकॉर्ड बेहतर रहा है। भारतीय टीम ने ग्रीन पार्क में अब तक कुल 23 मुकाबले खेले हैं जिसमें सात मैच जीते हैं, जबकि तीन हारे हैं। भारत का इस स्टेडियम पर 13 मैच ड्रॉ रहा है। भारत ने आखिरी बार कानपुर में 2021 में टेस्ट मैच खेला था। उस वक्त टीम ने न्यूजीलैंड का सामना किया था जो अंत में ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
#IndiavsBangladesh2ndTest #Teamindia #BCCI #IndiavsBangladesh #Kanpurtest,







