रोहिणी धमाका: जाँच में नया खुलासा टेलीग्राम से मिली डिटेल
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में रविवार को सीआरपीएफ के स्कूल के पास भीषण धमाका हुआ। विस्फोट के बाद पुलिस घटना स्थल के आसपास और उस तक आने-जाने के रास्तों से करीब 100 से ज्यादा CCTV फुटेज की जांच कर चुकी है. एनआईए समेत केंद्रीय एजेंसियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए एनएसजी ने घटनास्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में देसी बम से धमाके की आशंका जताई जा रही है। ब्लास्ट के बाद देर रात पाकिस्तान से चलने वाले टेलीग्राम चैनलों पर बम धमाकों के पीछे खालिस्तानी आतंकियों के हाथ होने का दावा किया जा रहा है, देर रात पाकिस्तान से चलने वाले टेलीग्राम चैनल पर इस धमाके में खालिस्तानी उग्रवादियों के शामिल होने का दावा किया गया है, टेलीग्राम चैनल 'जस्टिस लीग इंडिया' पर सीसीटीवी फुटेज डालकर बम धमाके का दावा किया गया है,
#RohiniBlastCase #RohiniBlast #DelhiNews #DelhiRohiniBlast,







