T20 WC: विश्व विजेता बनीं न्यूजीलैंड
(स्पोर्ट्स डेस्क): महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का नया विश्व चैंपियन मिल गया है। दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। कीवियों ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 158 रन बनाए। जवाब में अफ्रीकी टीम नौ विकेट पर 126 रन ही बना सकी। इस तरह न्यूजीलैंड ने अपना पहला खिताब जीत लिया। वहीं, लौरा वोलवार्ड्ट के नेतृत्व वाली टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। साउथ अफ्रीका बल्लेबाजों से इस मैच में बेहद ही घटिया प्रदर्शन देखने को मिला. लौरा वोल्वार्ट (33) को छोड़ दें तो टीम का कोई भी बल्लेबाज 20 रन का निजी स्कोर भी नहीं बना पाया. टारगेट का पीछा करते हुए ओपनर लौरा ने तंजीम ब्रिट्स के साथ मिलकर शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े. पहले तंजीम और फिर लौरा के आउट होते ही साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखरती चली गई. रोजमेरी मैर और अमेलिया केर ने कीवी टीम की ओर से 3-3 विकेट चटकाए. ईडन कारसन, फ्रान जोनास और ब्रूक हालीडे को एक-एक सफलता मिली.
#T20WC #T20WC2024 #WomenT20WorldCupFinal2024Winner,







