खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पीएम मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार  को रूस के कजान के लिए भारत से रवाना हो गए. लेने रूस के दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं. रूस के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी सूचना दी. उन्होंने लिखा, "ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के कजान जा रहा हूं. भारत ब्रिक्स के लिए बहुत महत्व देता है और मैं वहां विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला पर व्यापक चर्चा के लिए उत्साहित हूं. मैं वहां विभिन्न नेताओं से मिलने के लिए भी उत्सुक हूं."पीएम मोदी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पीएम मोदी इस सम्मेलन के पहले दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे. 16वें ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन रूस के कजान शहर में हो रहा है. पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर रूस में ही रहेंगे. उन्हें रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने आमंत्रित किया है. ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे.

#BRICS2024 #bricssummit2024 #PMmodi #bricssummit #BRICS,