3 नवंबर को केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए होंगे बंद
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : केदारनाथ धाम में शीतकाल के लिए मन्दिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गयी हैं। वहीं, इस अवसर पर बाबा केदार के मंदिर को फूलों से सजाया गया है। परंपराओं के अनुरूप मंदिर के गर्भगृह से हक हकूकधारियों ने भगवान केदारनाथ का छत्र निकाला। आगामी 3 नवंबर को केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए होंगे बंद। केदारनाथ धाम को कपाट बंद करने से पहले 10 क्विंटल फूलों से सजाया जाएगा। इसके अगले दिन, 4 नवंबर को तृतीय केदार, तुंगनाथ के कपाट भी बंद होंगे। बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे, जबकि द्वितीय केदार, मद्महेश्वर के कपाट 20 नवंबर को बंद होंगे।
#ShriKedarnathDham #Uttarakhand #Dehradunnews #Uttarakhandnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




