सीएम धामी ने सैनिकों एवं उनके परिजनों के बीच पहुंचकर मनाई दीपावली
चम्पावत /देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में एसएसबी और आईटीबीपी के जवानों की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जवानों के साथ दीपावली मनाकर पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान जवानों को प्रकाश के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ भारती की रक्षा में सीमाओं पर डटे हमारे वीर जवानों के बलिदान के कारण ही हम अपने परिवारों के साथ सुरक्षित रह कर त्यौहार का आनंद ले पाते हैं। हमें अपने वीरों पर गर्व है।
#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




