मुख्य सचिव ने सचिवालय परिसर में दीपावली उत्सव उत्पादों की प्रदशर्नी का किया शुभारम्भ
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज उत्तराखण्ड के सचिवालय परिसर में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा दीपावली उत्सव हेतु बनाए गए सजावटी उत्पादों की प्रदशर्नी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सीएस रतूड़ी ने महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्य सचिव ने सभी प्रदेशवासियों से दीपावली के अवसर पर स्थानीय कारीगरों विशेष रूप से महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की खरीदारी का अनुरोध किया है। इस अवसर पर सचिवालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
#radhaRatudi #Dehradunnews #Uttarakhandnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




