एनडीए प्रत्याशी मिथलेश पाल ने किया नामांकन दाखिल
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : यूपी के मुज़फ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मिथलेश पाल को एनडीए उम्मीदवार बनाया है। शुक्रवार को गठबंधन की प्रत्याशी मिथलेश पाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के समय उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सोमेंद्र तोमर और कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे। मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित मीरापुर विधानसभा सीट पर भी 13 नवंबर को उपचुनाव होना है. जिसको लेकर आजाद समाज पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर चुकी थी. जिसके चलते इन सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन भी दाख़िल कर दिए थे।
#muzaffarnagarnews #UPNews #KapilDevAgarwal #MYogiAdityanath #Meerapurassemblybyelection,







