खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले बहुजन विकास अघाड़ी ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने का आरोप लगाया हैं । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मामले पर विनोद तावड़े के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल खड़े किए. इस संबंध में भाजपा महासचिव विनोद तावड़े पर एफआईआर भी दर्ज हो गई है. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि विनोद तावड़े वहां बैठे हुए हैं और कुछ लोगों के हाथों में नोट हैं. BVA के आरोपों को बाद कांग्रेस, शिवसेना ने भी भाजपा को घेरना शुरू कर दिया और राज्य में कैश की मदद से चुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. दावा किया गया कि नालासोपारा में उन्होंने लोगों को प्रलोभन देने के लिए पैसे बांटे। हालांकि, भाजपा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ठाकुर का दावा प्रचार का हथकंडा मात्र है और महा विकास अघाड़ी (एमवीए) हार की ओर अग्रसर होने के कारण ये आरोप लगा रही है। 

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा, "मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके SAFE से निकला है? जनता का पैसा लूटकर आपको किसने टेंपो में भेजा है?"

कांग्रेस और बहुजन विकास अघाड़ी ने विनोद तावड़े ने आरोप लगाया है. कांग्रेस ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, "BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े महाराष्ट्र के एक होटल में पैसे बांटते हुए पकड़े गए हैं. विनोद तावड़े बैग में भरकर पैसे लेकर गए थे और वहां पर लोगों को बुला-बुलाकर पैसे बांट रहे थे. ये खबर जब जनता को पता चली तो भारी हंगामा हो गया. पैसों के साथ विनोद तावड़े के कई वीडियो सामने आ रहे हैं. महाराष्ट्र में वोटिंग होने वाली है, उससे ठीक पहले BJP के नेता पैसों के दम पर चुनाव को प्रभावित करने में लगे हैं. इसमें कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े-बड़े नेता तक शामिल हैं. चुनाव आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

"महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी किरण कुलकर्णी ने बताया, नालासोपारा में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आचार संहिता के अनुपालन के लिए गठित चुनाव मशीनरी का उड़न दस्ता भी मौके पर पहुंचा। उड़न दस्ते ने परिसर का जायजा लिया और कुछ जब्ती भी की। संबंधित अधिनियमों के तहत एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। सब कुछ नियंत्रण में है। जो कोई भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कानून और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

#RahulGandhi #MaharashtraElection2024 #VinodTawde,