केदारनाथ विधानसभा सीट पर मतदान शुरू
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर मतदान शुरू हो गया है. केदारनाथ विधान सभा में 90 हजार 875 मतदाता हैं, विधानसभा में 44 हजार 919 पुरुष तथा 45 हजार 956 महिला मतदाता. उपचुनाव को लेकर क्षेत्र को दो जोनल और 27 सेक्टर में बांटा गया है. केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव को लेकर कुल 173 मतदान बूथ हैं औ संवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ टीम तैनात है. वहीं 130 मतदान बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था है. केदारनाथ विधानसभा सीट पर शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। विधानसभा के 90 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
#UttarakhandBypolls2024Voting #KedarnathByElection #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







