चुनाव आयोग ने की बड़ी कार्रवाई, 02 उप निरीक्षकों को किया गया निलंबित
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : यूपी उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग के बीच चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइंस का अनुपालन न करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा निम्न उप निरीक्षकगण को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की जांच करने और उन्हें मतदान करने से रोकने के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यूपी की 9 सीटों के उपचुनाव को साल 2027 के विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है, जिसके लिए योगी और अखिलेश के बीच आर-पार की जंग है. चुनाव आयोग के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों की पुष्टि के बाद पुलिसकर्मियों को उनके आचरण के लिए निलंबित कर दिया है.
1. उप निरीक्षक नीरज कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
2. उप निरीक्षक ओमपाल सिंह थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।
#UPBypolls2024Voting #UPNews #UPBypolls ,







