देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पीपलकोटी, चमोली , मनबीर कौर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं आगाज फैडरेशन द्वारा बंड क्षेत्र - दशोली चमोली के नौरख - पीपलकोटी गाँव के प्राथमिक विद्यालय में गुरु पर्व के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिया का आयोजन किया ! प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम के आयोजको ने 25 स्कूली बच्चों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया. आगाज के कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र कुमार ने  बताया की,  इस प्रतियोगिता में कक्षा -5 की ईशाना  ने - प्रथम स्थान, कक्षा -5 की ही कुमारी नंदिनी  ने - द्वीतीय स्थान और  कुमारी आराध्या  ने तृतीय स्थान प्राप्त किया , जबकि कक्षा -4 के मास्टर आयुष्मान ने और कक्षा 5 की आतीफा को सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया गया !
निर्णायक मंडल में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राजेश्वरी वैष्णव , सहायक अध्यापिका सरला देवी, आगाज फैडरेशन के कार्यक्रम समन्वयक जयदीप किशोर,  रूरल फोक टेल्स के संस्थापक एवं वरिष्ठ पेंटर दीप डोभाल और भूपेंद्र कुमार शामिल रहे.  कुल 25  प्रविष्ठियों में से कुल 5 को चयनित किया गया ! इस कार्यक्रम में सभी 28 विद्यार्थियों को नोट बुक , पेन्सिल आदि भी वितरित की गयी और अंत में बच्चों को चॉकलेट भी बांटी गयी ! कार्यक्रम को आयोजित करने में सुशीला देवी और बिंदु देवी ने विशेष सहयोग दिया ! मनबीर कौर चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष रमन प्रीत कौर ने बताया की यह कार्यक्रम बच्चों में पर्यावरण जागरुकता , सेवा की भावना को बढाने के लिए आयोजित किया गया है .

#Dehradunnews #Uttarakhandnews,