यूपी के मीरापुर उपचुनाव में पुलिस पर पथराव मामले में केस दर्ज
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तर प्रदेश के मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग के दौरान मुज़फ्फरनगर के ककरोली में पुलिस पर पथराव के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने कुछ नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। समाजवादी पार्टी और एआईएमआईएम के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने बताया कि ककरौली गांव में बुधवार शाम सपा और एआईएमआईएम के कार्यकर्ता आपस में झगड़ रहे थे जब पुलिस बीच-बचाव करने पहुंची तो मौके पर मौजूद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया। पुलिस का कहना है कि सपा और एआईएमआईएम के कार्यकर्ता वोट डालने को लेकर आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। भीड़ के हमले में एसओ राजीव शर्मा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।
#UPBypolls2024Voting #UPNews #UPBypolls #MuzaffarnagarNews,







