(स्पोर्ट्स डेस्क): एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर तीसरी बार खिताब जीता। भारत को पहले हाफ में कई मौके मिले, लेकिन पहला हाफ गोलरहित रहा. दूसरे हाफ की शुरुआत में भारत ने पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया और दीपिका ने 31वें मिनट में उसे गोल में तब्दील कर भारत को चीन पर 1-0 की बढ़त दिलाई. चीन की टीम निर्धारित समय तक गोल नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।  गत चैंपियन के तौर पर उतरी भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान दमदार प्रदर्शन किया और शानदार खेल के दम पर खिताब बरकरार रखने में सफल रही। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के लिए 'हॉकी इंडिया' ने भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को तीन लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपये की इनामी राशि की घोषणा की है.

#WomenAsianChampionsTrophy #AsianChampionsTrophy #Indianwomenhockeyteam,