(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत और श्रीलंका के बीच बैंगलोर में डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही. भारतीय टीम टी तक ही अपने 4 विकेट खो चुकी है. भारत की ओर से मयंक अग्रवाल लगातार दूसरे मैच में भी कोई भी कमाल नहीं दिखा पाए. वह सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद रोहित भी कोई करिश्मा नहीं दिखा पाए. वह 15 रन बनाकर लसिथ एंबुलडेनिया का शिकार बने. वहीं हनुमा विहारी 31 और विराट कोहली 23 रन बनाकर आउट हो गए. 

#Bcci, #Indiancricket, #Viratkohli, #IPL, #Cricket, #virat100test,