(Russia Ukraine) : यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस युद्ध के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करने के बाद रूस ने यूक्रेन के कई रिहायशी शहरों पर हमला करके उन्हे तबाह कर दिया है.  इस दौरान रूसी लशकर के यूक्रेन की राजधानी कीव के नजदीक पहुंचने की सैटेलाइट तस्वीरें आनी शुरु हो गई है.  गौरतलब है कि व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे से पहले अपनी तैयारी को और पुख्ता कर रहे हैं, इन सब के बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स यह तक कह रही हैं कि यूक्रेन में शुक्रवार को रूस के हवाई हमले तेज हो गए हैं. रूसी विमानों और तोपों ने देश के पश्चिम में जहां यूक्रेनी हवाई पट्टियों को निशाना बनाया, वहीं पूर्व में एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र पर बम व गोले बरसाए.

#UkraineRussiaCrisis, #thirdworldwar, #RussiaattackUkraine, #pmmodi, #pmo,