प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ
गांधीनगर (गुजरात), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पीएम का आज पहले गांधीनगर में भव्य रोड शो निकला। इसके बाद रक्षाशक्ति यूनिवर्सिटी की नई इमारत का उद्घाटन किया। वहीं पीएम ने रक्षा विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने सुरक्षा तंत्र में शामिल सभी कर्मियों को संपूर्ण प्रशिक्षण देने पर जोर दिया. प्रधानमंत्री ने कहा, आजादी के बाद देश के सुरक्षा तंत्र में सुधार लाने की जरूरत थी, लेकिन शायद ही कोई सुधार किया गया. मोदी ने कहा कि उन्हें आरआरयू से काफी उम्मीदें हैं. प्रधानमंत्री ने यूनिवर्सिटी से पास हुए सभी छात्रों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि यूनिफॉर्म पहनकर कभी भी उसकी धौंस मत देना. पीएम ने कहा कि वर्दी पहनने से मानवता के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. उन्होंने कहा, एक कॉलेज या विश्वविद्यालय विकास में बड़ा योगदान दे सकते हैं. मैं आपको दो उदाहरण दूंगा. पहला-अहमदाबाद में 60 साल पहले कुछ उद्योगपतियों ने एक चिकित्सा कॉलेज स्थापित किया था, जिसकी बदौलत गुजरात फार्मा क्षेत्र में देश का सबसे अग्रणी राज्य बन गया. प्रधानमंत्री ने आगे कहा, इसी तरह, उस समय आईआईएम की भी स्थापना की गई थी, जो आज दुनियाभर को कुशल प्रबंधक और व्यवसायी दे रहा है. मैं आरआरयू से इसी तर्ज पर सुरक्षा क्षेत्र में कुशल नेतृत्व तैयार करने की उम्मीद रखता हूं.इस मौके पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे.
#pmmodi, #pmo, #narendramodi, #pmindia, #indiapm,







