देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे । केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हेलीपैड से लेकर एलबीएस अकादमी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं । वही आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत और अन्य गणमान्य लोगों ने भी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का स्वागत किया।

#amitshah #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,