वैभव सूर्यवंशी आईपीएल ऑक्शन इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने
(स्पोर्ट्स डेस्क): वैभव सूर्यवंशी आईपीएल ऑक्शन इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं, ऑक्शन में ऋषभ पंत आईपीएल में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने. पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा. लेकिन ऑक्शन में पंत से ज्यादा चर्चा 13 साल के वैभव सूर्यवंशी की हुई, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये खरीदा. जैसे ही इस खिलाड़ी पर 1 करोड़ की बोली लगी तो मानों सोशल मीडिया पर खलबली मच गई. हर तरफ वैभव सूर्यवंशी के चर्चे देखने को मिले. सभी के जहन में सवाल थे कि कब, कहां और कैसे, ये प्लेयर इस उम्र में सुपरस्टार बन गया. राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में उनकी टीम 13 वर्ष के वैभव रघुवंशी को निखरने के लिये अच्छा माहौल दे सकती है। बिहार के समस्तीपुर जिले के आठवीं कक्षा के छात्र सूर्यवंशी को रॉयल्स ने एक करोड़ 10 लाख रूपये में खरीदा और वह आईपीएल करार पाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। सूर्यवंशी ने हाल ही में चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ भारत अंडर 19 टीम के लिये युवा टेस्ट में शतक जमाया था और वह यह श्रेय हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। सूर्यवंशी ने उस मैच में 62 गेंद में 104 रन बनाए थे। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शनिवार को बिहार के लिये टी20 क्रिकेट में पदार्पण करके छह गेंद में 13 रन बनाए। बिहार के समस्तीपुर से आए वैभव सूर्यवंशी सुर्खियों में तब आए जब उन्होंने अंडर-19 में ऑस्ट्रेलिया ए की बेबाक अंदाज में कुटाई की. 4 साल की उम्र से क्रिकेट का कीड़ा दिमाग में पालने वाले वैभव सूर्यवंशी आज युवा प्लेयर्स के लिए उदाहरण बन चुके हैं. वैभव को राजस्थान ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा और वे आईपीएल ऑक्शन इतिहास में सबसे कम उम्र में कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले प्लेयर साबित हुए.
#VaibhavSuryavanshi #IPLAuction2025 #IPLAuction,







