शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर ईडी की छापेमारी
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : ईडी ने शुक्रवार को अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति समेत कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की। राज कुंद्रा बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति हैं. ED ये कार्रवाई पोर्नोग्राफी मामले में की है. यह छापेमारी उनके घर, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर हुई है. पोर्नोग्राफी का यह मामला कई साल पुराना है, राज कुंद्रा को जुलाई 2021 में क्राइम ब्रांच ने जुलाई 2021 में गिफ्तार किया था. इस मामले में सिटी कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी. राज कुंद्रा अपने आप पर लगे सभी आरोपों को गलत बता चुके हैं. इस मामले में वो दो महीने जेल में भी रहे थे. राज कुंद्रा के खिलाफ यह दूसरा धन शोधन मामला है। इस साल की शुरुआत में ईडी ने क्रिप्टो करेंसी मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की 98 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। हालांकि, दंपति को ईडी के इस कुर्की आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी।
#RajKundra #EDRaidsInRajKundraHouse #ShilpaShetty,







