पीएम मोदी को किया जायेगा ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पीएम नरेन्द्र मोदी को डोमिनिका अपने देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित करेगा। प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका के लिए मोदी के योगदान और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के प्रति उनके समर्पण के लिए प्रदान किया जा रहा है. डोमिनिका की सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना में आयोजित होने जा रहे आगामी भारत-कैरीकोम सम्मेलन के दौरान इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। डोमिनिका की सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना में आयोजित होने जा रहे आगामी भारत-कैरीकोम सम्मेलन के दौरान इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। डोमिनिका सरकार के बयान में बताया गया है कि डोमिनिका की राष्ट्रपति सिलवेनी बर्टन प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से सम्मानित करेंगी। फरवरी 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने डोमिनिका को एक बहुमूल्य उपहार देते हुए कोरोना वैक्सीन एस्ट्राजेनेका की 70 हजार डोज की आपूर्ति की थी। प्रधानमंत्री मोदी की इसी उदारता को पहचानते हुए डोमिनिका की सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है। साथ ही पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने डोमिनिका को स्वास्थ्य, शिक्षा और आईटी के क्षेत्र में भी काफी मदद की है। प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट के हवाले से कहा गया कि यह पुरस्कार डोमिनिका और व्यापक क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री मोदी की एकजुटता के प्रति डोमिनिका की कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है. बयान में स्केरिट ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी डोमिनिका के एक सच्चे साथी रहे हैं, खासकर वैश्विक स्वास्थ्य संकट के बीच हमारी जरूरत के समय में. उनके समर्थन के लिए हमारी कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में और हमारे देशों के बीच मज़बूत संबंधों के प्रतिबिंब के रूप में उन्हें डोमिनिका का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करना सम्मान की बात है.
#PMModi #DominicaAwardofHonour #Dominica,







