भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में 11 रनों से दी मात
(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मैच में तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ा और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। लगातार तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया . तिलक वर्मा की 107* और अभिषेक शर्मा की 50 रनों की पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में छह विकेट 219 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में सात विकेट पर 208 रन ही बना सकी। भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक रन, हार्दिक पांड्या ने 18 रन, रिंकू सिंह ने आठ रन और रमनदीप सिंह ने 15 रनों का योगदान दिया। जवाबी कार्यवाही में हेनरिक क्लासेन और मार्को यान्सन ने मिलकर भारतीय फैंस की सांसे अटका दी थीं. क्लासेन ने 22 गेंद में 41 रन की पारी खेली जबकि यान्सन अफ्रीका की तरफ से सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले दूसरे बल्लेबाज बने. उन्होंने 16 गेंद में अर्धशतक ठोका. अंत में टीम इंडिया ने इस मैच को रन से जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है.
#INDvsSA3rdT20 #BCCI #Teamindia,







