राजधानी देहरादून में नशे का कारोबार चरम पर, प्रशासन बना मौन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देवभूमि उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून के अंदर चारो दिशाओ में नशे का कारोबार आजकल अपनी चरम सीमा पर है जिससे की देहरादून में रहने वाले एवं प्रदेश के अन्य जिलो से देहरादून में पढने आने वाले छात्र-छात्रााएँ भी इसकी गिरफत का शिकार हो कर अपना भविष्य खराब कर रहे है।
महोदय हम आपका ध्यान मध्यरात्रि में संचालित हो रहे बार, पब एवं क्लबो की ओर केंद्रित करना चाहते है जो कि आबकारी विभाग द्वारा निर्धारित समय के बाद भी मध्यरात्रि में बिना किसी शासन और प्रशासन के भय के खुले रहते है और युवाओ को रातभर नशा परोसने का काम करते है ऐसे समस्त बार, पब एवं क्लबो के कारण मध्यरात्रि में नशा कर घर जाने वालो के कारण आय दिन दुर्घटना होना भी आम बात है यदि जल्द से जल्द समय रहते विभाग द्वारा ऐसे समस्त बार, पब एवं क्लबो पर नकेल नही कसी गयी तो न जाने इनकी वजह से कितने युवाओ का भविष्य एवं जिंदगीया खराब होगीं
अतः उक्त विषयान्तर्गत मेरा आपसे अनुरोध है कि देहरादून में संचालित बार, पब एवं क्लबो की नियमित रूप से मध्यरात्रि में जांच की जाए और दोषी पाये जाने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यावाही की जाए एवं विभाग द्वारा कोई ऐसा नम्बर सार्वजनिक किया जाए जिसपर आम जनमानस भी ऐसे बार, पब, कल्बो की षिकायत सिधा विभाग के अधिकारीयो से कर सके जिसपर तुंरत मौके पर ही कार्यवाही की जाए अन्यथा महानगर कांग्रस अनु.जा.विभाग देहरादून आपके कार्यालय में धरना प्रदर्षन करने को बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी।
#Dehradunnews #Uttarakhandnews,






