आईसीसी का फैसला पीओके नहीं जायेगी चैंपियंस ट्रॉफी
(स्पोर्ट्स डेस्क): चैंपियंस ट्रॉफी पर अब तक काफी बवाल हो चुका है. टीम इंडिया टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी. इसको लेकर पीसीबी में काफी हलचल मची हुई है. टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च तक होगा. लेकिन अभी तक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है. हालांकि इससे पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान पहुंच गई है. चैंपियंस ट्रॉफी के पाकिस्तान पहुंचने के बाद पीसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था. पीसीबी ने लिखा, 'तैयार हो जाओ पाकिस्तान! आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ट्रॉफी का दौरा 16 नवंबर को इस्लामाबाद में शुरू होगा, जिसमें स्कार्दू, मुरी, हुंजा और मुजफ्फराबाद जैसे दर्शनीय पर्यटन स्थलों का भी दौरा किया जाएगा. पीसीबी ने अपने एक बयान में बताया है कि ट्रॉफी की यात्रा स्कार्दू, मर्री, हुंजा और मुजफ्फराबाद होकर निकाली जाएगी। मर्री के अलावा जो अन्य तीन स्थान हैं, वह पीओके क्षेत्रों का हिस्सा हैं. पीसीबी ने लिखा, 'तैयार हो जाओ पाकिस्तान। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ट्रॉफी टूर 16 नवंबर को इस्लामाबाद में शुरू होगा और स्कर्दू, मर्री, हुंजा और मुजफ्फराबाद का भी दौरा भी करेगा।' लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसको लेकर आपत्ति जताई थी. आईसीसी ने इस पर संज्ञान लिया है. आईसीसी ने पीसीबी को ट्रॉफी को पीओके न ले जाने के लिए कहा है. लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. अब पीसीबी ट्रॉफी के साथ पीओके नहीं जा सकेगी. चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों के लिए जिन जगहों को चुना गया, उनमें ये जगह शामिल नहीं हैं। मैच कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने हैं, लेकिन पाकिस्तान की ट्वीट में उन जगहों को तवज्जो नहीं दिया गया। इससे साफ है कि वह भारत को भड़काने की कोशिश की जा रही है। स्कार्दू, हुंजा और मुजफ्फराबाद, तीनों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित हैं। पीसीबी द्वारा ऐसा किए जाने को भारत के सीमा पार यात्रा नहीं करने के फैसले के प्रति उकसावे के रूप में देखा जा रहा है।
#ChampionsTrophy2025 #ICC #PCB #BCCI,







