यूपीपीएससी पीसीएस की नई तारीख 22 दिसंबर घोषित
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी लोक सेवा आयोग ने गुरुवार, 14 नवंबर को लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद परीक्षा को स्थगित कर दिया था। आयोग ने आज परीक्षा की नई तिथि का एलान किया है। पहले यह परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को दो दिन, दो पालियों में आयोजित होनी थी। अब पीसीएस 24 की प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. पीसीएस 24 की प्री परीक्षा एक ही दिन में दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी. आयोग ने अभ्यर्थियों के आंदोलन के बाद नई तारीख घोषित कर दी है. इस निर्णय से प्रतियोगी परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों को राहत मिली है. हालांकि आरओ-एआरओ परीक्षा के लिए आयोग ने एक कमेटी का गठन किया है. इसकी रिपोर्ट आने के बाद फैसला किया जाएगा. मालूम हो कि चार दिन पहले सोमवार प्रयागराज में यूपीपीसीएस के ऑफिस के बाहर अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन शुरू किया था. उनकी मांग थी कि पीसीएस प्री और आरओ एआरओ परीक्षा एक ही दिन कराई जाए. साथ ही वो नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया का भी विरोध कर रहे थे. आरओ एआरओ एग्जाम के मुद्दे पर आयोग ने एक समिति का गठन किया है. वन डे-वन शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि सभी छात्रों को समान प्रश्न पत्र मिलेगा. जब परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में होती है, तो विभिन्न सेट के प्रश्नपत्रों में कठिनाई स्तर में भिन्नता होने की संभावना रहती है. इससे यह समस्या उत्पन्न होती है कि किसी एक शिफ्ट का प्रश्नपत्र दूसरे से अधिक कठिन या सरल हो सकता है, जिससे निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं. यदि सभी छात्रों को एक ही सेट का प्रश्नपत्र मिलता है, तो यह सुनिश्चित होता है कि सभी उम्मीदवारों के लिए समान अवसर उपलब्ध होंगे.
#UPPSCPCSExam #UPNews #UPSSC,







