झांसी अग्निकांड में मासूमों की मौत पर पीएम ने जताया शोक
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तर प्रदेश में झांसी के मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग में 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई. इसके अलावा 16 बच्चे अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बताया कि जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां 55 नवजात भर्ती थे। 45 नवजात को सुरक्षित निकाल लिया गया। उनका इलाज चल रहा है। यूपी सरकार, केंद्र सरकार और पीएम राहत कोष तीनों ने मुआवजे का एलान कर दिया है।राज्य सरकार ने मृतकों के माता-पिता को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की. उत्तर प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. वहीं अब इस मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने भी घटना को दुख का इज़हार किया और मरने वाले बच्चों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया. साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना को हृदय विदारक बताते हुए कहा कि मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को लेकर शोक जताया है। एक्स पर पीएमओ ने लिखा कि हृदयविदारक! उत्तर प्रदेश में झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। इसमें जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
#JhansiHospitalFire #JhansiMedicalCollege ,







