यूपी में अब 75 नहीं बल्कि 76 जिले होंगे !
प्रयागराज /खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तर प्रदेश में अब 75 जिले नहीं बल्कि 76 जिले होंगे । दरअसल, प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को देखते हुए अब एक और नये जनपद की घोषणा कर दी गई, रविवार शाम को हुई इस घोषणा के मुताबिक यह नया जनपद “महाकुंभ मेला जनपद” नाम से जाना जाएगा* जिसमें चार तहसील और 67 गांव शामिल होंगे. प्रयागराज के डीएम, रविंद्र कुमार मांदड़ ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की, जिससे यह नया जिला अस्तित्व में आ गया है। अधिसूचना के अनुसार, इस जिले की सीमाएं भी निर्धारित कर दी गई हैं। महाकुंभ मेला जनपद में चार तहसीलें शामिल होंगी – सदर, सोरांव, फूलपुर और करछना, जिनमें कुल 67 गांव होंगे। इन गांवों से संबंधित मुकदमों की सुनवाई भी इस जिले के डीएम द्वारा की जाएगी। बता दें कि 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच महाकुंभ 2025 आयोजित हो रहा है. मेले के कुछ दिन बाद तक यह जिला अस्तित्व में रहता है. गौरतलब है कि महाकुंभ के दौरान एक पूरा नया शहर बसाया जाता है. लिहाजा इस दौरान एक नया जिला घोषित करने की परंपरा है. प्रयागराज के चार तहसीलों को अलग कर एक नया जिला बनाया जाता है.

#PrayagrajMahakumbhNews #PrayagrajMahakumbh #UPNews,







