मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज साईं मंदिर के समीप स्थापित रैन बसेरे एवं रेलवे स्टेशन के पास संचालित रैन बसेरे, एवं जानसठ फ्लाईओवर, भोपा फ्लाईओवर सहित रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया। शासन के निर्देशों के क्रम में कि जनपद में शीतलहर में कोई व्यक्ति रात्रि में परेशान न रहे यह सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने देर रात 31 दिसंबर 2024 को नगर के प्रमुख स्थलों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ती ठंड और शीत लहर में कोई भी व्यक्ति सड़कों पर सोता न दिखाई दे, उनको तत्काल रैन बसेरों में भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रैन बसेरों में आश्रय लिये हुए व्यक्तियों को नव वर्ष की बधाई भी दी।

#muzaffarnagarnews #UPNews #KapilDevAgarwal #MYogiAdityanath,