नए साल पर मोदी सरकार ने किसानों को दीं सौगातें !
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : नए साल पर केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों को कई अहम सौगातें दीं। इस दौरान किसानों के लिए डीएपी पर सब्सिडी बढ़ाने का एलान किया गया। इसके अलावा पीएम फसल बीमा योजना की बजट भी बढ़ाया गया। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह एलान किया गया। भारत के कृषि प्रधान देश कहा जाता है. यही वजह है कि सरकार की ओऱ से किसानों के हित में कई तरह के कदम उठाए जाते हैं. अब मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक में एक अहम फैसला लिया है. बता दें कि हाल में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस बात पर मुहर लगी कि किसानों को डीएपी में सब्सिडी बढ़ा दी जाए. केंद्रीय मंत्री की ओर से इसको लेकर दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं. बता दें कि डीएफी उर्वरक के लिए 3850 करोड़ रुपए तक के एक मुश्त स्पेशल पैकेज को हरि झंडी दिखाई गई है.
#pmmodi #HappyNewYear2025Celebration,







