सैफ अली खान पर जानलेवा हमला, खतरे से बाहर अभिनेता
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके ही घर में चाकू से हमला किया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। सैफ अली खान का घर मुंबई स्थित बांद्रा के पॉश इलाके में है. उनके घर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी हैं. ऐसे में उनके घर में चोरी करने की घटना काफी हैरान करने वाली हैं. लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सैफ अली खान को 6 बार चाकू घोंपे गए हैं जिनमें से 2 गहरे हैं. लीलावती अस्पताल के सीईओ डॉ नीरज उत्तमानी ने कहा कि सैफ को उनके बांद्रा स्थित घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू घोंपा और उन्हें सुबह 3:30 बजे लाया गया. उत्तमानी ने कहा कि सैफ को 6 चाकू घोंपे गए हैं जिनमें से 2 गहरे हैं. उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खबरों की मानें तो सैफ का ऑपरेशन हो गया है। कॉस्मैटिक सर्जरी भी हो रही है। ऑपरेशन में सैफ के घाव से तीन इंच की नुकीली चीज भी निकाली गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स सैफ के घर में घुसा। दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय अभिनेता के कुछ पारिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। कहा यह भी जा रहा है कि घर में घुसे शख्स की नौकरानी से बहस हुई। जब अभिनेता ने बीच-बचाव कर व्यक्ति को समझाने और शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ अली खान पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। करीना की टीम ने कहा है कि घर में सब ठीक हैं। पुलिस ने बताया कि घटना आधी रात को अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई।
#SaifAliKhanAttack #SaifAliKhan,







