कैंट विधानसभा में कांग्रेस ने किया 'सदस्यता संकल्प सम्मेलन '
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): रविवार को देहरादून के कैंट विधानसभा क्षेत्र के पटेल नगर स्थित वेडिंग पॉइंट में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा “सदस्यता संकल्प सम्मेलन” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई साथियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले बलजीत सिंह बब्बल जी, हरप्रीत सिंह गुलाटी जी, हरप्रीत सिंह हैप्पी जी, जगजोत सिंह जी एवं अन्य साथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया, संजय शर्मा , संगीता गुप्ता , नवीन जोशी , अमरजीत सिंह , जगदीश धीमान , सौरभ शर्मा , करन सहगल , राजेश पुंडीर , सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
#Congress #UttarakhandCongress #PatelNagar #canttvidhansabha #dehradun,






