जीएमएस रोड पर यूरोकिड्स प्ले स्कूल एवं डे केयर का शुभारंभ
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): जीएमएस रोड स्थित हरिपुरम में यूरोकिड्स प्ले स्कूल एवं डे केयर का शुभारंभ रविवार को राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल और विधायक सविता कपूर ने किया। नए केंद्र में बच्चों की शुरुआती शिक्षा को खेल, रचनात्मक गतिविधियों और व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से रोचक बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बच्चों को उनकी उम्र के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों के जरिए सीखने और नई चीजों को समझने के अवसर दिए जाएंगे। खेल और रचनात्मक कार्यों को दैनिक सीखने की प्रक्रिया से जोड़ते हुए बच्चों के आत्मविश्वास, सामाजिक कौशल और रचनात्मक क्षमता के विकास पर भी ध्यान दिया जाएगा। केंद्र में प्ले स्कूल के साथ डे केयर की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। बच्चों की सुरक्षा और सहजता को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग प्ले जोन, गतिविधियों के लिए विशेष स्थान और आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसका उद्देश्य बच्चों को ऐसा वातावरण देना है, जहां वे बिना दबाव के सीख सकें, खेल सकें और अपनी क्षमताओं को विकसित कर सकें।

स्कूल प्रबंधक उत्कर्ष अग्रवाल ने कहा कि शुरुआती वर्षों में बच्चे खेल और अनुभवों के माध्यम से सबसे अधिक सीखते हैं। इसी सोच के साथ केंद्र में शिक्षा और गतिविधियों के बीच संतुलन रखते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक और सुरक्षित माहौल तैयार किया गया है।

उद्घाटन समारोह में आईबीएफ अध्यक्ष दीपक सिंघल, सुविधा सुपर मार्केट के मालिक अनिल गुप्ता व सुरेश गुप्ता, विशाल गुप्ता, सचिन गुप्ता, रमेश गोयल, दिनेश सी. गोयल, संजय गर्ग, कमल कुमार लाल, नितिन कुमार चौहान, नीलेश अग्रवाल और संजीव सेन समेत शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#Eurokids #PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,






