खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली-एनसीआर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) ग्रैप 3 की पाबंदियों को हटा लिया गया है. कुछ दिनों पहले वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर ग्रैप की पाबंदियों को लागू किया था। अब ग्रैप 3 को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला लिया है। ग्रैप- 3 के तहत दिल्ली एनसीआर में बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल वाहनों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी. इसके साथ ही बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, सड़क निर्माण और अन्य कंस्ट्रक्शंस प्रोजेक्ट्स पर भी पूरी तरीके से बैन था, जिसे अब हटा लिया गया है. हालांकि ग्रैप 3 के दौरान अति आवश्यक जगह जैसे, एयरपोर्ट, अस्पताल, एलिवेटेड रोड और एसटीपी प्लांट प्रोजेक्ट्स को छोड़कर सभी जगह पर निर्माण कार्य को छूट दी जाती है.

#Delhi #NCR #Delhi NCR Air Pollution,