राहुल गांधी पर भड़के किरण रिजिजू , कहा देश के मामले में तो सीरियस होना चाहिए
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गाँधी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया. केंद्र सरकार का मजाक उड़ाते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि अगर सरकार ने आर्थिक नीतियों को गंभीरता से लिया होता तो सरकार को डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण लाने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को अमेरिका नहीं भेजना पड़ता. इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने आपत्ति जताते हुए कहा कि देश विदेश नीति पर कैसे ये सवाल उठाया जा सकता है. लीडर ऑफ अपोजिशन ने जो कहा है, उससे देश की एकता पर सवाल उठता है. कम से कम विदेशी मुद्दों पर तो हमें एक रहना चाहिए. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर को तीन बार अमेरिका भेजा गया. इस सवाल से अगर आप परेशान हुए, तो मैं माफी चाहता हूं. मुझे माफ की जिएगा.
इन सब के अलावा, राहुल गांधी ने केंद्र पर एक और तीखा हमला किया और इस बार उन्होंने चीन का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने लद्दाख में चीनी सेना की घुसपैठ के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावों का खंडन किया है. उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने इसका खंडन किया है और सेना ने भी प्रधानमंत्री के इस दावे का खंडन किया है कि चीन हमारी 4000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर बैठा है.हुल राहुल ने लोकसभा में कहा, 'हम बेरोजगारी की समस्या को सुलझा नहीं पाए हैं, ना तो संप्रग सरकार बेरोजगारी को लेकर युवाओं को कोई मार्ग दिखा पाई और ना ही मौजूदा सरकार कुछ कर पाई। मेरी इस बात से प्रधानमंत्री भी सहमत होंगे. लोग एआई के बारे में बात करते हैं, लेकिन यह समझना महत्वपूर्ण है कि एआई अपने आप में बिल्कुल निरर्थक है क्योंकि एआई डेटा के ऊपर काम करता है। डेटा के बिना एआई का मतलब कुछ भी नहीं है और अगर हम आज डेटा को देखते हैं, तो एक बात है जो बहुत स्पष्ट है। प्रत्येक डेटा का एक टुकड़ा जो विश्व में उत्पादन प्रणाली से बाहर आता है। इस डेटा का फोन को बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया, जो कि इलेक्ट्रिक कारों को बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.'
#ParliamentSession #RahulGandhi ,







