4 मई को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): रविवार को टिहरी जिले के नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में महाराजा मनुजेंद्र शाह और राजकुमारी श्रीजा शाह की मौजूदगी में राजपुरोहित ने पूजा-अर्चना की। साथ ही श्री बद्रीनाथ जी धाम के कपाट आगामी 4 मई सुबह छह बजे खोले जाने की घोषणा की गई। साथ ही भगवान बद्रीविशाल के अभिषेक के लिए आगामी 22अप्रैल को नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में तिल का तेल निकाला जाएगा। जानकारी के मुताबिक शुभ लग्न के अनुसार मंदिर के कपाट आगामी 4 मई को सुबह 6 बजे प्रात: विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए तिलों का तेल 22 अप्रैल को पिरोया जाएगा। उसी दिन राज दरबार से गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरु होगी। इसके साथ ही चारधाम यात्रा के भी विधिवत शुरुआत हो जाएगी।
#badrinathdham #chardhamyatra2025 #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







