खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पीएम मोदी आज प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 के दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने सीएम योगी के साथ संगम भ्रमण करने के बाद मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई. जेटी पर खड़े होकर पीएम मोदी ने मां गंगा को प्रणाम किया, आचमन के बाद डुबकी लगाई। पीएम मोदी ने संगम में स्नान किया. इस दौरान वह भगवा कपड़े पहने हुए दिखाई दिए. इसके अलावा गले में नीला गमछा डाले हुए भी दिखाई दिए. पीएम मोदी गले में रुद्राक्ष की माला भी पहने हुए हैं. गंगा मैया में डुबकी लगाने के बाद उन्होंने अर्घ्य भी दिया. इस दौरान वह मंत्रोच्चार करते हुए भी दिखाई दिए. संगम में स्नान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ध्यान भी किया. वह आंखें बंद कर रुद्राक्ष की माला फेरते भी दिखाई दिए. संगम में स्नान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी के साथ नौका विहार भी किया था. इस दौरान दोनों नेताओं की बीच की ट्यूनिंग भी दिखाई दी. दोनों एक-दूसरे के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दिए.

#Mahakumbh2025 #Mahakumbh #PMModi #Maha KumbhMela2025,