महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग गठित
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचा. इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति हर्ष कुमार की अध्यक्षता वाले इस आयोग में पूर्व पुलिस महानिदेशक वी.के. गुप्ता और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डी.के. सिंह शामिल हैं. पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच आयोग ने शुक्रवार को यहां दस जनपथ लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस की। श्री कुमार ने कहा कि जांच आयोग ने आज से ही काम करना शुरु कर दिया है और शुक्रवार को हम महाकुंभ नगर में स्थलीय निरीक्षण कर हादसे के कारणों की पड़ताल करेंगे। हम घटना के कारणों की जांच के साथ यह भी सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में इस तरह की दुखद घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। अधिकारी ने कहा, “आयोग को जांच करने के लिए एक महीने का समय मिला है, लेकिन यह तेजी से जांच कर करेगा. महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग गठित करने पर यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि इस संंबंध में राज्य सरकार ने न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है. फिलहाल हम यहां इस बात पर चर्चा करने आए हैं कि हम बसंत पंचमी के अमृत स्नान को कैसे अच्छे से आयोजित कर सकते हैं और कैसे बेहतर सुविधाएं प्रदान कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम बसंत पंचमी के लिए बेहतर व्यवस्था करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.
#Mahakumbh #Mahakumbh2025 #MahaKumbhAmritSnan #UPNews,







