खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बलूचिस्तान के कलात में शुक्रवार की देर रात शुरू हुए अलगाववादियों के हमले के बाद अब तक कम से कम 17 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और 3 लोगों की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है. रिपोर्ट में बताया गया कि सबसे ज्यादा लोग नेशनल हाईवे पर एक वाहन पर हुए हमले में मारे गए हैं. ये वाहन पाकिस्तानी सेना का बताया जा रहा है. बता दें कि बलूच अलगाववादियों ने अलग-अलग जगहों पर हमले को अंजाम दिया है और पूरी रात गोलीबारी की है. पाकिस्तानी सेना के मीडिया विभाग आईएसपीआर के मुताबिक, यह मुठभेड़ 31 जनवरी और 1 फरवरी की रात कलात जिले के मंगोचार इलाके में हुई, जब आतंकवादियों ने सड़क को बाधित करने की कोशिश की। बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है। लेकिन यहां की सुरक्षा स्थिति बहुत खराब है। बलूच अलगाववादी नियमति रूप से सुरक्षा बलों और अन्य प्रांतों से आए लोगों को निशाना बनाते हैं।

#WorldNews #Pakistannews,