खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश किया, जिस पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रस्तुत आम बजट में किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण की सीमा को ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख करने का निर्णय अत्यंत अभिनंदनीय है। करोड़ों अन्नदाता किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करता यह कल्याणकारी निर्णय किसान साथियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। किसान हितकारी बजट हेतु प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं वित्त मंत्री जी का धन्यवाद!
सीएम योगी ने कहा कि आम बजट में ₹12 लाख तक की आय को कर मुक्त करने का निर्णय मध्यम वर्ग सहित देश के करोड़ों नागरिकों को लाभान्वित करने वाला है। यह लोक-कल्याणकारी निर्णय आम जन की जीवन शैली को समृद्ध करने के साथ ही उनके आर्थिक विकास हेतु मील का पत्थर सिद्ध होगा। सीएम योगी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री जी ने इसे 'GYAN' का बजट बताकर केवल चार अक्षरों में परिभाषित कर दिया है। गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को सशक्त करने से ही देश आत्मनिर्भर और विकसित बनेगा।

#CMYogi #UnionBudget2025-26 #Budget #ViksitBharatBudget2025 #BudgetSession2025 #Budget2025,