नई दिल्ली: लगातार टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या के लिए एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई है. आईपीएल से पहले हार्दिक पांड्या की फिटनेस एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए हरी झंडी मिलेगी, टेस्ट पास नहीं कर पाते हैं तो उनका आईपीएल में खेलना काफी मुश्किल हो सकता है. अगले 2 दिन हार्दिक के लिए काफी अहम होने वाले है. हार्दिक पांड्या बेंगलुरू में नेशनल क्रिकेट अकादमी में पहुंचे हैं जहां वह अगले दो दिन में फिटनेस परीक्षण से गुजरेंगे

#Bcci, #Indiancricket, #Viratkohli, #IPL, #Cricket, #virat100test,