पंजाब में कांग्रेस को लगा झटका, नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया इस्तीफा
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पंजाब में कांग्रेस की हार के बाद अब पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है, दरअसल पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कल ही सोनिया गांधी ने मंगलवार को नवजोत सिंह सिद्धू समेत सभी चुनावी राज्यों वाले प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा देने के लिए कहा था. कांग्रेस पार्टी पांच में से एक भी राज्य में सरकार नहीं बना पाई. नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी और पत्र शेयर किया. पत्र में सिद्धू ने लिखा, 'मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं.' बता दें कि हाल ही में कांग्रेस पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में सिर्फ 18 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई.







