मेरठ (न्यूज़ डेस्क) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मशहूर बुलडोजर फिर से सक्रिय हो गया है. बुलडोजर ने मंगलवार को फरार गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो की अवैध फैक्ट्री और बाजार को तोड़कर अवैध कब्जे वाली जमीन को मुक्त कराया. उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने दिल्ली रोड स्थित जगन्नाथपुरी में कुख्यात अपराधी बदन सिंह उर्फ बद्दो के ठिकानों पर कब्जाई गई सरकारी जमीन पर किये गये निर्माण को जमींदोज कर दिया। पुलिस ने यहां बताया कि कुख्यात बद्दो ने जगन्नाथपुरी के पार्क पर अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन पर बनी फैक्टरी में दो स्थायी निर्माण सहित अस्थाई निर्माण कर लिये थे। मेरठ विकास प्राधिकरण ने भारी पुलिस फोर्स के साथ चलाये गये अभियान में इस सरकारी जमीन को कब्ज़ा मुक्त करा दिया। प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा ने बताया कि  प्राधिकरण के रिकॉर्ड में रेनू गुप्ता के नाम से ये निर्माण दर्ज है, जबकि कब्ज़ा बदन सिंह बद्दो ने किया था। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा बनाया गया 1500 मीटर में पार्क है जिस पर अवैध कब्ज़ा किया हुआ था।

 

#up,